17.7 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 02:54:58 PM

Buy now

spot_img

सुशांत को लेकर सलमान पर भड़के फैंस

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 साल की उम्र में सुशांत का यूं चले जाना बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस सवाल कर रहे हैं कि सुशांत सिंह की आत्महत्या का दोषी कौन है? करण जौहर, आलिया भट्ट के बाद अब सलमान खान पर भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। आपको बता दें ट्विटर पर सलमान खान टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं। 14 जून को जब सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर आई, तो इसके बाद बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक और खेल जगत के लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया। वहीं सलमान खान ने भी अपने ट्विटर से सुशांत के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ट्विटर पर अब सलमान खान का वो इंटरव्यू ट्रेंड कर रहा है, जिसमें उनसे सवाल किया गया था कि क्या वो जैकलीन फर्नांडिस और सुशांत सिंह राजपूत के साथ कोई फिल्म बना रहे हैं? इस पर सलमान खान ने कहा था- कौन हैं सुशांत सिंह राजपूत? तभी उनसे कहा गया था कि ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ के हीरो जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रोल प्ले किया था। सलमान खान के इसी पुराने इंटरव्यू पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट रहा है। सलमान खान से पहले करण जौहर और आलिया भट्ट पर भी यूजर्स ट्विटर पर अपना गुस्सा दिखा चुके हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!