22 C
New York
Saturday, 7th \ June 2025, 10:12:01 AM

Buy now

spot_img

हिन्दू महासभा, उ.प्र. श्रमिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

प्रेस क्लब में पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

 

अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के श्रमिक प्रकोष्ठ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी

लखनऊ(लाइवभारत24)। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के श्रमिक प्रकोष्ठड्ढ की प्रदेश अध्यक्ष गोपी कृष्ण के नेतृत्व में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये आज यहां प्रेस क्लब में पदाधिकारियों की शपथ दिलायी गयी। यहां हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने सबसे पहले पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किये तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संयोजक पंकज तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकेश सिंह चौहान, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनू व्यास, संत सभा के बाबा महादेव, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, अनुपम मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राज कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ गौरव शुक्ला सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोजूद थे। शपथ समारोह के बाद मुख्य अतिथि ऋषि त्रिवेदी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि हिन्दू महासभा निरन्तर प्रतिदिन मजबूती की दिशा में कदम बढ़ा रही है, और हमें पूरा भरोसा है देश की हिन्दुत्व की राजनीति में हिन्दू महासभा एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरकर सामने आयेगी। प्रदेश अध्यक्ष गोपी कृष्ण के नेतृत्व में घोषित की गयी हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश श्रमिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में विपिन कुमार सक्सेना-कार्यकारी अध्यक्ष, अजय प्रताप सोनी, अमित उपाध्याय, संतोष कुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्रा, राज कुमार मिश्रा व कुलदीप कुमार-सभी उपाध्यक्ष, अजीत कुमार शुक्ल-महामंत्री, सूरज प्रसाद सोनी-कोषाध्यक्ष, कपिल मोहन-संगठन मंत्री, अशोक कुमार केसवानी-कार्यालय मंत्री, मुकेश शुक्ल, वीर श्रीवास्तव व रविकांत श्रीवास्तव-सभी मंत्री, अमित श्रीवास्तव-प्रचार मंत्री, वैभव बाजपेई एवं अमन गुप्ता – प्रवक्ता, राजकुमार त्रिपाठी व संजीत कुमार भंज को मीडिया प्रभारी तथा प्रभात कुमार सक्सेना को विधि परार्मर्शदाता शामिल किया गया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!