कोरोना के डर के बीच शुरू हुई JEE परीक्षा

नई दिल्ली(लाइव भारत24)। देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन्स) से शुरू हो गई है। ये परीक्षा छह सितंबर तक होगी। इसके लिए देशभर में 660 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन सेंटर पर कोरोना से बचाव और सुरक्षा के इंतजाम देखने को मिले। छात्र भी परीक्षा केंद्रों पर पूरी एहतियात के साथ देखे गए। वे अपने साथ हैंड सैनिटाइजर लेकर आए। इसके अलावा, छात्र मास्क और फेस शील्ड लगाकर पहुंचे। परीक्षा में 8.58 लाख स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन है। पहले दिन दो पारियों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम 6 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को दिए गए एडमिट कार्ड में कोरोना और अन्य 22 निर्देशों का पालन करना है। परीक्षा केंद्र में सभी व्यवस्थाएं टचलेस है। इस बार कोड से स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड चेक किए गए। सेंटर से 20 मीटर दूरी तक ही गाड़ियों को पहुंचने की अनुमति दी गई।
परीक्षा के दौरान सेंटर पर थ्री लेयर मास्क मिले। इसे पहनने के बाद ही एंट्री मिली। मप्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सरकारों ने स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्रों तक लाने और ले जाने की मुफ्त वाहन व्यवस्था की। आगे मप्र के विद्यार्थी 181 पर कॉल कर वाहन की सुविधा ले सकते हैं।
50 एमएल सैनिटाइजर की ट्रांसपेरेंट बॉटल स्टूडेंट्स साथ लेकर जा सकेंगे। किसी छात्र का तापमान 99.4 डिग्री से ज्यादा हुआ तो उसे आइसोलेशन रूम में 10 मिनट रखा जाएगा। इसके बाद भी यदि तापमान ज्यादा रहा, तो उसे आइसोलेशन रूम में ही परीक्षा दिलवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!