22.5 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 12:39:58 AM

Buy now

spot_img

देश में सिर्फ तीन दिन में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा केस बढ़े

देश में कोरोना के मामले 9 लाख के पार

अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। भारत देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 9 लाख के पार हो गया। इस बार मरीजों की संख्या 8 से 9 लाख होने में महज तीन दिन लगे। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया। मतलब अभी तक जितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें 62% से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। राहत की बात है कि यह रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुरी खबर भी है कि अब अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश हो गया है, जहां हर दिन सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में आते थे। अमेरिका में जहां औसतन 40 हजार केस बढ़ रहे हैं, वहीं भारत में हर दिन 25 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। केस बढ़ने की यह रफ्तार लगातार तेज हो रही है। 5 से 6 लाख और 6 से 7 लाख मामले होने में केवल 5-5 दिन लगे। अब दिन घट रहे हैं और मामले बढ़ रहे हैं। 7 से 8 लाख मामले होने में केवल 4 दिन लगे और इस बार 8 से 9 लाख केस होने में केवल 3 दिन लगे। मतलब हर दो दिन में 50 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे। अच्छी बात है कि हर 10 लाख की आबादी में संक्रमितों के बढ़ने की रफ्तार के मामले में भारत में अन्य बड़े देशों के मुकाबले सबसे कम केस बढ़ रहे हैं। यहां हर 10 लाख लोगों में 637 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। 17 लोगों की मौत हो रही है। जबकि अमेरिका में इतनी ही आबादी में 10,312 और ब्राजील में 8,778 केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली। ये तीन राज्य ऐसे हैं जहां देश के 58.73% संक्रमित हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 29.93%, तमिलनाडु में 15.86% और दिल्ली में 12.94% मामले हैं। दुनिया के 215 देशों और आईलैंड में 202 देश ऐसे हैं जहां अपने महाराष्ट्र राज्य से भी कम संक्रमित हैं। केवल 13 देश ऐसे हैं जहां महाराष्ट्र से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!