32.5 C
New York
Saturday, 26th \ July 2025, 03:24:02 AM

Buy now

spot_img

देश में 50 हजार, महाराष्ट्र में 31 हजार और दिल्ली में 1900 से ज्यादा कोरोना के नए केस आए

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में देश में दर्ज किए गए कुल मामलों में से 84.5% केस निकले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस दौरान देश में 53,250 नए केस सामने आए हैं।महाराष्ट्र में 31,643, पंजाब में 2914, कर्नाटक में 2792, तमिलनाडु में 2279, गुजरात में 2252, केरल में 1549 और मध्य प्रदेश में 2,323 नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 1904 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इस बीच दिल्ली सरकार ने कहा कि फिर से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल फिलहाल नहीं खोले जाएंगे। पंजाब, पुडुचेरी, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई और राज्यों ने भी छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी। गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक सिर्फ ऑनलाइन क्लास लेने के कहा है। तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।
देश में कोरोना की दूसरी लहर तेज होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में आए। यहां बीते 3 दिन से लगातार 60 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। रविवार को 68,206 संक्रमितों की पहचान हुई। यह आंकड़ा पिछले 169 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 10 अक्टूबर को 74,418 मामले सामने आए थे। वहीं, बीते दिन 32,149 लोग ठीक हुए और 295 लोगों की जान भी गई।

उधर, एक्टिव केस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 138 दिन बाद एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंचा है। फिलहाल यहां 5.35 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस तो बीते 3 दिन में ही बढ़े हैं। इससे पहले पिछले साल 9 नवंबर को देश में 5 लाख 4 हजार 873 एक्टिव केस थे
देश में अब तक 1.20 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में लोग निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं। इसीलिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों पर विचार करने की जरूरत है। अगर लोग नियमों का उल्लंघन करना जारी रखते हैं तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के लिए तैयार रहें।
बेंगलुरु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 1 मार्च के बाद से 10 साल से कम उम्र के 472 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें 244 लड़के और 228 लड़कियां हैं। महीने की शुरुआत में बच्चों में संक्रमण के 8 से 9 मामले सामने आ रहे थे। 26 मार्च को यह संख्या 46 तक पहुंच गई।
राजस्थान के बूंदी में 8 बच्चों और एक टीचर के पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में बच्चों का कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि हिंडोली के देवनारायण गवर्नमेंट गर्ल्स रेसिडेंशियल स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं की रिपोर्ट शनिवार और रविवार को आई।

Related Articles

2 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!