22.5 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 01:44:09 AM

Buy now

spot_img

चीन को सबक सिखाएंगे: ट्रम्प

वॉशिंगटन(लाइवभारत24)। कोरोनावायरस के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर चीन को चेतावनी दी।  एक रैली में ट्रम्प ने साफ कर दिया कि अमेरिका महामारी के मुद्दे पर चीन को माफ करने के मूड में नहीं हैं। ट्रम्प ने फ्लोरिडी की रैली में कहा- चीन ने जो कुछ किया है, अमेरिका उसको भूलने वाला नहीं है। एक अन्य रैली में ट्रम्प ने मजाकिया अंदाज में कहा- अगर मैं बाइडेन से चुनाव हार गया तो देश छोड़ दूंगा। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रम्प के इस बयान का मजाक भी उड़ाया।फ्लोरिडा की रैली में ट्रम्प ने कहा- चीन ने हमारे देश के साथ जो किया है, हम उसको भूलने वाले नहीं हैं। चीन को यह बात याद रखनी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- चीन में क्या हो रहा है, ये कोई नहीं जानता। क्योंकि, किसी ने कुछ देखा नहीं है। जब तक प्लेग (कोविड-19 को ट्रम्प कुछ दिनों से प्लेग बता रहे हैं) नहीं आया था, तब तक हम उनसे बहुत आगे थे। आज हमारे यहां दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए, मैं फिर कहता हूं कि जो चीन ने हमारे साथ किया है, उसे अमेरिका कभी नहीं भूलेगा। इस वायरस के जरिए नकली लेकिन भयानक तरह के डर का माहौल बनाया गया है। कोविड-19 के पहले तक हमारी इकोनॉमी बेहद मजबूत हालात में थी। पिछली रैलियों की तरह ट्रम्प ने फ्लोरिडा में भी डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बाइडेन पर तंज कसा। कहा- अगर डेमोक्रेट नहीं होते तो चीन कभी डब्ल्यूटीओ में एंट्री नहीं ले पाता। यह अमेरिकी सरकार की ऐतिहासिक भूल थी। पिछले दिनों यह सामने आया था कि चुनावी चंदा जुटाने के मामले में बाइडेन अब ट्रम्प से आगे निकल गए हैं। इस बारे में ट्रम्प ने कहा- मैं भी ज्यादा चंदा जुटा सकता हूं। शायद दुनिया में सबसे ज्यादा चंदा जुटाने वाला व्यक्ति बन सकता हूं। लेकिन, मैं ऐसा करना नहीं चाहता। अमेरिका में 3 नवंबर को चुनाव है। ट्रम्प को बाइडेन चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार शाम जॉर्जिया के मैकन शहर में रैली के दौरान ट्रम्प ने दो घंटे का भाषण दिया। लगभग हर मुद्दे पर अपनी बात रखी। इस दौरान मजाक में कहा- मैं मजाक नहीं कर रहा, लेकिन आप सब जानते हैं। मैं अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं चुनाव हार जाउंगा। यह तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा। अगर ऐसा हुआ तो शायद मैं देश छोड़ दूंगा। फिर हंसते हुए कहा- क्या आप ऐसा सोच भी सकते हैं?

पिछले महीने भी एक रैली के दौरान ट्रम्प ने ऐसा ही मजाक किया था। तब उन्होंने कहा था- मैं नहीं जानता कि चुनाव हारने के बाद मैं क्या करूंगा।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!