17.6 C
New York
Monday, 9th \ June 2025, 11:30:06 AM

Buy now

spot_img

विधानसभा के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

लखनऊ(लाइवभारत24)। लखनऊ विधानसभा भवन के बाहर चार दिन पहले खुद को आग लगाने वाली महिला सोफिया की मंगलवार रात मौत हो गई व उसकी बेटी गुड़िया की हालत गंभीर है। सोफिया का शव लखनऊ में पोस्टमॉर्टम के बाद अमेठी के जामो भेजा जाएगा। सोफिया और गुड़िया ने 17 जुलाई को खुद को आग लगा ली थी। साेफिया 80% से ज्यादा जल गई थी, जबकि गुड़िया करीब 20% जल गई। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, सोफिया के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था। सेप्टीसीमिया की वजह से उसकी मौत हो गई।  पुलिस के मुताबिक, 9 मई को नाली के विवाद में सोफिया का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। सोफिया की बेटी गुड़िया ने पड़ोसी के बेटे समेत चार लोगों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। क्रॉस एफआईआर में सोफिया और गुड़िया समेत तीन लोगों पर भी केस दर्ज हुआ था। लापरवाही पाए जाने पर ये पुलिसवालों के खिलाफ ये कार्रवाई हुई थी। मां और बेटी को आत्मदाह के उकसाने वाले नेता समेत 3 लोग गिरफ्तार भी किए गए। कुछ और लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मां और बेटी को उकसा कर कानून व्यवस्था को भंग करने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई। साेफिया और उसकी बेटी को आरोपी आसमा और सुल्तान अमेठी से लखनऊ लाए थे। दोनों अमेठी के जामो थाना इलाके के रहने वाले हैं।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!